{"_id":"66f1cc3a0f5c20e15f02d777","slug":"tractor-went-out-of-control-and-overturned-driver-died-orai-news-c-224-1-ka11004-120065-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत
Tue, 24 Sep 2024 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
उरई। हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चालक की उसके नीचे दबकर मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर ठड़ेश्वरी मंदिर के पीछे रहने वाला अशोक कुमार एक गेस्ट हाउस में काम करता था। रविवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कानपुर देहात में भूसा व चोकर लेने गया था। वह वहां से रात के समय लौट रहा था। सोमवार सुबह पांच बजे के चमारी नाला के पास हाईवे पर ढलान होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वह नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निकाला। सिर में चोट लगने से अचेत हो गया था, वहां मेडिकल कालेज पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उसकी मौत से पत्नी नीलम देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।