फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor-trolley loaded with iron pipes overturns on Malanga Bridge

Jalaun News: मलंगा पुल पर लोहे के पाइपों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

Thu, 11 Jun 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with iron pipes overturns on Malanga Bridge
फोटो-02 कोंच के मलंगापुल पर पलटी पड़ी ट्रॉली व ट्रैक्टर को निकालते लोग। संवाद - फोटो : 1
कोंच। कोंच-उरई मार्ग पर स्थित मलंगा पुल पर बने अवैध कट और बदहाल सड़क ने बुधवार सुबह एक बार फिर हादसे को दावत दे दी। लोहे के पाइपों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद पुल पर अफरातफरी मच गई और यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह एक किसान कोंच कस्बे से लोहे के पाइप खरीदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव जा रहा था। मलंगा पुल के अवैध कट के पास पहुंचा गहरे गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में लदे लोहे के पाइप सड़क पर बिखर गए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से यातायात को संभाला गया। बाद में ट्रैक्टर मालिक ने जेसीबी बुलवाकर पलटी हुई ट्रॉली को सीधा कराया और सड़क पर फैले पाइपों को हटवाया, तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन






सालों से बदहाल है मलंगा पुल, जिम्मेदार बने बेपरवाह



कोंच-उरई मार्ग पर बना मलंगा पुल लंबे समय से बदहाली का शिकार है। पुल की टूटी रेलिंग, जगह-जगह धंसी सड़क और लोगों द्वारा बनाए गए अवैध कट अब हादसों का कारण बन रहे हैं। पुल पर निकलना राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे से खाली नहीं है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में मौरंग खाली करते समय ओवरलोड ट्राला दो हिस्सों में टूट गया था। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी पुल की हालत में सुधार नहीं होना विभागीय लापरवाही को उजागर करता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मलंगा पुल के अवैध कट तत्काल बंद कराए जाएं, टूटी रेलिंग की मरम्मत कराई जाए और सड़क को दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



पहले संबंधित ठेकेदार से कहकर मलंगा पुल की सीमेंटेड पैराफिट वॉल बनवा दी गई थी। अब पुल की रेलिंग को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। कार्ययोजना स्वीकृत होते ही पुल के दोनों तरफ क्रैश बैरियर लगवा दिए जाएंगे।



इंदल सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed