{"_id":"601ed9238ebc3e26b538f6f3","slug":"tractor-owner-wrote-report-on-car-owner-driver-orai-news-knp610307189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर स्वामी ने कार मालिक, चालक पर रिपोर्ट लिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर स्वामी ने कार मालिक, चालक पर रिपोर्ट लिखाई
विज्ञापन
जालौन। जालौन औरैया मार्ग पर सहाव मोड़ के पास गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में कार की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई थी। इस मामले में ट्रैक्टर स्वामी ने कार के मालिक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी महेंद्र कुमार गुरुवार की रात को औरैया मार्ग से जालौन की आ रहे थे। तभी सहाव मोड़ के पास पीछे से आ रही कार ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी थी। इससे ट्रैक्टर चालक उछलकर सड़क पर जा गिरा और सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, उपचार के दौरान उरई निवासी कार सवार दो घायलों की भी मौत हो गई थी।
मामले में उरगांव निवासी ट्रैक्टर स्वामी आजाद पुत्र मुहम्मद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार के मालिक व चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कोतवाली में खड़ा कराया है। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र मिश्र ने बताया ट्रैक्टर स्वामी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, विवेचना की जा रही है।