फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tobacco-free campus signboards should be put up on the school walls

Jalaun News: स्कूल की दीवार पर तंबाकू मुक्त परिसर के संकेत बोर्ड लगाए जाएं

Sat, 22 Nov 2025 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Tobacco-free campus signboards should be put up on the school walls
उरई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत शुक्रवार को जीआईसी में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जनपद सलाहकार तृप्ति यादव ने कहा कि सभी विद्यालयों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाना है। शैक्षणिक संस्थान के गेट के बाहर की दीवार पर तंबाकू मुक्त परिसर संकेत बोर्ड का प्रदर्शन किया जाए।
विज्ञापन

तंबाकू उपयोग करने के प्रमाण उपलब्ध नहीं होना चाहिए। सिगरेट, बीड़ी के टुकड़े या गुटका के पाउच, थूक के धब्बे आदि विद्यालय परिसर में नहीं होना चाहिए। शिक्षण संस्थान परिसर में तंबाकू के हानिकारक प्रभाव से संबंधित पोस्टर लगवाएं और तंबाकू नियंत्रण संबंधित एक गतिविधि, पोस्टर, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाए। साथ ही शिक्षण संस्थान के बाहर 100 गज के दायरे में येलो लाइन का चिह्नित करवाई जाए। सभी शिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक स्व मूल्यांकन करेंगे। सभी अध्यापकों को अपनी कक्षा में छात्र-छात्राओं को तंबाकू उपयोग न करने एवं तंबाकू उत्पादन के दुष्प्रभाव की जानकारी प्रदान करने के लिए बताया गया। प्रशिक्षण अध्यापक प्रवीण गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, प्रमोद कुमार, शालिनी, मीनाक्षी, मिथिलेश, मदन पांडेय, शरीफ, फहाद आल आदि रहे। काउंसलर महेश कुमार ने शिक्षकों को तंबाकू मुक्त की शपथ दिलाई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed