{"_id":"6351a61e4a8780327115b269","slug":"to-the-constable-during-checking-orai-news-knp7243766118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाहन चेकिंग के दौरान एचसीपी को वाहन चालक ने मारा थप्पड़, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाहन चेकिंग के दौरान एचसीपी को वाहन चालक ने मारा थप्पड़, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
उरई। वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के मुख्य आरक्षी को बाइक सवार दो लोगों ने कहासुनी के बाद थप्पड़ मार दिया और सरकारी कार्य में बाधा डाली।
आरक्षी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यातायात लाइन उरई के मुख्य आरक्षी फूलचंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार को वे शहर के कोंच बस स्टैंड झांसी-कोंच तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
झांसी रोड की तरफ से एक बाइक चालक बिना हेलमेट लगाए निकले।
जब बाइक सवारों को रोका और चालान के लिए नंबर की फोटो खींची तो बाइक सवार उमरारखेरा निवासी बालकिशन, हीतेश वर्मा ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
विरोध करने पर थप्पड़ मारते हुए मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।
आरक्षी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की।