{"_id":"5f931cfa8ebc3e9bf3041d96","slug":"three-killed-and-two-injured-in-separate-road-accidents-in-jalaun-orai-news-knp590291895","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगढ़, सिरसा, आटा। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है, जबकि मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र में जालौनी माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे एक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव कुरसेड़ा निवासी शिवम (21) अपने साथी कल्लू (20) के साथ दर्शन कर बाइक से लौट रहा था। हुसेपुरा के पास उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। पुलिस को मौके से कोई हेलमेट नहीं मिला है।
इसी तरह रात आठ बजे के आसपास सिरसाकलार थाना क्षेत्र के पास पिथूपुर दमरास के पास प्रेम सिंह निषाद (45) निवासी समरथ पुर कोतवाली औरैया की बाइक सामने आ रही बाइक से टकरा गई। जिससे प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार सात साल का मासूम सुमित बाल-बाल बच गया। पुलिस को मौके से एक हेलमेट भी मिला है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार फरार हो गए हैं। वहीं आटा क्षेत्र में भी हाईवे पर सड़क पार कर रहे राजकुमार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके बाइक खंदक में जा गिरी, जिससे बाइक चालक युवक तरंग भी घायल हो गया। बाइक चालक भी हेलमेट नहीं लगाए थे।