{"_id":"63f9086f77ce7b2f7e0ab934","slug":"three-in-custody-for-murder-of-woman-uncle-absconding-orai-news-knp7442772124-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला की हत्या के आरोप में तीन हिरासत में, चाचा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला की हत्या के आरोप में तीन हिरासत में, चाचा फरार
विज्ञापन
पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र के गांव ब्यौना राजा में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर को हिरासत में ले लिया है। जबकि इस मामले में आरोपी बनाए गए चचिया ससुर फरार है। महिला के पिता ने पति, सास, ससुर और चचिया ससुर पर डीजल डालकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में गुरुवार देर रात थाना कैलिया में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौना राजा निवासी जगत सिंह की 24 वर्षीय पत्नी कौशल्या बुधवार की दोपहर घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, वहां उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में मध्यप्रदेश के दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम परैछा निवासी श्रीराम बघेल ने देर रात तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि अपनी पुत्री कौशल्या की शादी अगस्त 2019 में रोहित के साथ की थी. रोहित इस शादी से खुश नहीं था और उसका गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक कौशल्या को हो गई थी, जिसका वह लगातार विरोध कर रही थी, इस विरोध कर उसके साथ रोहित मारपीट करता था।
विज्ञापन
इसकी शिकायत महिला ने भिंड एसपी से भी की थी। पिता ने आरोप लगाया कि रोहित, उसकी मां, पिता और चाचा ने डीजल डालकर बुधवार को आग के हवाले कर दिया और भाग गए। पुलिस ने इस मामले में कौशल्या के पति रोहित पाल, सास रेखा और ससुर फूल सिंह को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में चचिया ससुर छोटेलाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी गिरफ्तारी की पुष्टि करने से बच रही है।