{"_id":"63c83abfcb59f45eac58ba6c","slug":"three-bike-riding-miscreants-looted-one-lakh-from-the-farmer-orai-news-knp739549672-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइक सवार तीन बदमाशों ने किसान से लूटे एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइक सवार तीन बदमाशों ने किसान से लूटे एक लाख
विज्ञापन
उरई। आढती के पास से लौट रहे किसान से बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात एक लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर चाकू मारकर घायल भी कर दिया। सूचना पर परिजन उसे थाने ले गए। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी।
कोटरा थाना के ग्राम ग्राम छिरावली निवासी किसान श्याम जी राठौर ने सात जनवरी को एट के मटर व्यापारी राघवेंद्र को एक लाख रुपये की मटर बेची थी। उसकी के रुपये लेकर बुधवार देर शाम बाइक से घर जा रहे थे।
विरासनी नहर पुलिया के पास बगैर नंबर की बाइक से आए तीन बदमाशों ने किसान को रोक लिया। बदमाश किसान से रुपये छीनने लगे। किसान उनसे भिड़ गया। बदमाशों ने किसान पर चाकू से हमला कर रुपये छीन लिए। गांव की भागे किसान ने मोबाइल फोन से पिता को सूचना दी। बदमाशों ने मोबाइल छीनकर नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
पिता ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे और किसान कोटरा थाने ले गए। सूचना पर सीओ सिटी गिरजाशंकर पांडे तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स को लगा दिया गया है। घटना संदिग्ध लग रही है, फिर भी जांच की जा रही है।