फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thermal screening of 133 pantrycar vendors

133 पेंट्रीकार वेंडरों को लेकर आई राप्तीसागर एक्सप्रेस

Thu, 26 Mar 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Thermal screening of 133 pantrycar vendors
उरई स्टेशन पर बाहर आए यात्री लाइन से बैठे - फोटो : ORAI
उरई। हैदराबाद, नागपुर आदि स्थानों से आए 133 पेंट्रीकार के वेेंडरों की उरई रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। भूखे वेंडरों को कुछ समाजसेवियों ने खानपान सामग्री उपलब्ध कराई। इसके बाद उन्हें रोडवेज बसों से उनके घरों के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बता दें कि राप्तीसागर एक्सप्रेस का खाली कोच गोरखपुर जा रहा था। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद राप्तीसागर ट्रेन में सवार 133 पेंट्रीकार के वेंडरों को उरई स्टेशन पर उतारा गया। बताया गया कि ये वेंडर लाक डाउन के चलते फंस गए थे। इस पर रेलवे प्रशासन ने उन्हें घर तक भेजने का फैसला लिया। गुरुवार की दोपहर 133 वेंडर राप्तीसागर एक्सप्रेस से उतरे। कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद थी। उन्होंने उनकी जांच की। इस दौरान वेंडरों ने भूखे होने की बात कही।
विज्ञापन

तब कुछ समाजसेवी डा. आरके शाक्या, विशाल वर्मा, मयंक गुप्ता, नितिन कुमार, आनंद सिंधी आदि ने उनके लिए खानपान की व्यवस्था कराई। इसी बीच एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, एएसपी अवधेश सिंह भी एसडीएम व सीओ के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जानकारी लेकर सभी को उनके घरों तक भिजवाने को कहा। इसके बाद रोडवेज से सभी को उनके घरों तक भेज दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि अधिकांश वेंडर भिंड (मध्य प्रदेश) के हैं।

उरई रेलवे स्टेशन पर पर बाहर से आए यात्रियों को भोजन कराते समाजसेवी

उरई रेलवे स्टेशन पर पर बाहर से आए यात्रियों को भोजन कराते समाजसेवी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed