{"_id":"680fcbbb14cf586f33002d44","slug":"there-should-be-no-electricity-and-water-crisis-in-summer-orai-news-c-224-1-ori1005-128604-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में न हो बिजली-पानी संकट, व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त: कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में न हो बिजली-पानी संकट, व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त: कमिश्नर
Tue, 29 Apr 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
उरई। जनपद के नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने डीएम राजेश कुमार पांडेय के साथ विकास भवन सभागार में विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए जहां सीएमओ को हिदायत दी। वहीं, गर्मी में बिजली-पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने शहर और ग्रामीण इलाकों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद जालौन के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को बधाई दी। कहा कि भविष्य में भी इसी लगन एवं निष्ठा से कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।
उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि सभी सीएचसी, पीएचसी व अन्य अस्पतालों में लू से बचाव के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। एंबुलेंस की नियमित जांच, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए। मंडलायुक्त ने बीएसए को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में किताबें और यूनिफॉर्म समय से पहुंचाई जाएं। निपुण आकलन परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश भी दिए। मंडलायुक्त ने लघु सिंचाई विभाग को किसानों की बोरिंग के सत्यापन के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य आदि रहे।