फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There is no caste for fighters and Sanatanis: Dr. Sharma

सेनानियों और सनातनियों की कोई जाति नहीं होती : डॉ. शर्मा

Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
There is no caste for fighters and Sanatanis: Dr. Sharma
उरई। भारत को बारी-बारी से विदेशियों ने लूटा, लेकिन आज तक देश की सनातन संस्कृति को कोई नहीं लूट पाया। देश को वीर बलिदानियों ने आजादी दिलाई थी। इसमें बुंदेलखंड के वीरों का महत्वपूण योगदान था। यह बात राज्यसभा सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कही। पूर्व डिप्टी सीएम शहर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में आयोजित वीर बलिदानियों के गांव की माटी को नमन कार्यक्रम में आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बुंदेलखंड के वीरों का गुणगान किया। कहा कि देश को जातियों में बांटने की नीति अंग्रेजों की थी। देश में सनातन संस्कृति रही है। कर्म के आधार पर लोगों ने भगवान कृष्ण को गाय चराने पर ग्वाला और सुदर्शन चक्र उठाने पर क्षत्रिय कहा। सेनानियों और सनातनियों की कोई जाति नहीं होती।
विज्ञापन

मुख्यवक्ता राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री पवनपुत्र बादल ने कहा कि भारत की ज्ञान पंरपरा विमर्श पर आधारित है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों वीरों ने प्राणों को न्योछावर किया है। वर्ष 2014 के बाद भारत बदला है। यहां पर अमर सपूतों को याद किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री महेश पांडेय बजरंग ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन अश्वनी मिश्रा ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन, डॉ. घनश्याम अनुरागी, डॉ. सुशीलचंद्र त्रिवेदी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में श्याम किशोर बुधौलिया, भीम यादव, राममोहन चतुर्वेदी, डॉ. प्रयागनारायण त्रिपाठी, हरदत्त द्विवेदी, गिरीश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रांतिकारियों के वंशजों को किया सम्मानित
उरई। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने क्रांतितीर्थ यात्रा कार्यक्रम के दौरान क्रांतिकारी बरजोर सिंह अमीटा के वंशज उपेंद्र सिंह, हरचंदपुर के बाबूराम शिवहरे के वंशज शिबलू शिवहरे आदि को सम्मानित किया।


बुंदेली भोजन का स्वाद चखा
उरई। राज्यसभा सदस्य पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा करमेर रोड स्थित मनोज महाराज दमरास के घर पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। यहां उन्होंने बुंदेली भोजन परोसा तो वह गदगद हो गए। थाली में चने का साग(भाजी), बाजरा की रोटी, बैंगन का भर्ता, दाल, खीर, रायता, लड्डू परोसा गया।

कालपी के यमुना पर किया स्वागत
कालपी। यमुना पुल पर पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जज्बा और पार्टी के प्रति समर्पण पार्टी को फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में विजय दिलाएगा। भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता के आवास पर भी उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा, छोटेसिंह चौहान, अमित पांडेय, अंकित ठाकुर, अमरदीप पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed