फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The youth was stabbed for refusing to park his bike

बाइक खड़ी करने से मना करने पर युवक को चाकू मारा

Sat, 23 May 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
The youth was stabbed for refusing to park his bike
घायल हेमन्त - फोटो : ORAI
उरई। घर के सामने बाइक खड़ी करने से मना करने पर बाइक चालक ने अपने भाई के साथ आकर गर्दन पर चाकू मार दिया तो वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। भाई को बचाने दौड़ी बहन को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। परिजन भाई-बहन को जिला अस्पताल लाए, जहां से भाई को हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज, झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नया रामनगर निवासी हेमंत (30) पुत्र रामनारायण ने अपने पड़ोसी नरेंद्र पुत्र वीर सिंह से दरवाजे के सामने बाइक खड़ी करने के लिए मना किया तो नरेंद्र ने अपने भाई गंगाचरण के साथ आकर हेमंत के गले में चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भाई को बचाने आई बहन रागिनी को भी जमकर पीटा। घटना की जानकारी पाकर सीओ संतोष कुमार, कोतवाल शिवगोपाल वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे तब तक आरोपी भाग चुके थे। घायलों को लाकर उपचार के जिला अस्पताल लाया गया जहां से घायल युवक को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। पुलिस से बहन रागिनी की तहरीर पर नरेंद्र, गंगाचरण व उनके पिता वीर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाज के लिए झांसी ले जा रहे परिजनों को कोतवाल शिवगोपाल वर्मा व समाजसेवी यूसुफ अंसारी ने तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed