फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man's body was found 15 km from the bridge

पुल से 15 किमी दूर मिला युवक का शव

Wed, 25 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 25 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found 15 km from the bridge
युवक की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पूर्व कालपी यमुना नदी के पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव बुधवार की देर शाम पुल से करीब 15 किमी दूर सुरौली गांव से गुजर रही नदी में मिला। गोताखोरों ने खासी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। इससे पहले पूरे दिन फतेहपुर पीएसी के गोताखोर नदी में चारों ओर कभी जाल डालकर तो कभी तैरकर युवक की तलाश में जुटे रहे। सूचना पाकर
विज्ञापन


परिजन भी मौके पर पहुंचने लगे। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगी। बता दें कि पांच दिन पूर्व युवक की बाइक पुल पर लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। बाइक नंबर के आधार पर युवक की शिनाख्त उरई निवासी अधिवक्ता अंकित गिरहोत्रा के रूप में की गई थी । अंकित के परिजन सुमित के मुताबिक 20 जनवरी शाम को
विज्ञापन


अंकित उरई घर से बाइक से निकला था। तबसे उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है, इधर 20 जनवरी की ही रात 9 बजे अंकित की बाइक कालपी यमुना पुल पर मिली थी। इससे आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


जताई जा रही थी कि कहीं अंकित ने यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या तो नहीं कर ली। कोतवाल ईश्वर सिंह का कहना है कि फिलहाल घरवालों को शव मिलने की सूचना कर दी गई है। मामला की असलियत जानने के लिए परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed