{"_id":"6ac9437be16f00c8b10c0602","slug":"man-selling-water-killed-after-being-hit-by-out-of-control-trailer-truck-orai-news-c-224-1-ori1005-150948-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बेकाबू ट्राला की टक्कर से पानी बेच रहे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बेकाबू ट्राला की टक्कर से पानी बेच रहे व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
फोटो - 26 हादसे के बाद खड़ा ट्राला। संवाद
कालपी। हाईवे पर जोल्हूपुर मोड़ स्थित गैस एजेंसी के सामने शुक्रवार दोपहर बेकाबू ट्राला ने पानी बेच रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्राला कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के लुहरगांव निवासी बब्बू (50) जोल्हूपुर मोड़ पर पंकज आरओ वाटर सप्लाई की गाड़ी के पास पानी बेच रहे थे। शुक्रवार दोपहर कानपुर से उरई की ओर जा रहा ट्राला गैस एजेंसी के सामने अनियंत्रित हो गया और बब्बू को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने चालक कानपुर देहात के थाना गजनेर के सीधामऊ निवासी नरेंद्र को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
सूचना पर ज्ञान भारती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालपी कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि ट्राला और चालक को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।