{"_id":"64c024e9ac730d80bb044068","slug":"the-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-orai-news-c-224-1-ori1004-1323-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी
Wed, 26 Jul 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने घर के कमरे में लगे पंखे के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। परिजन जब उसके कमरे में गए तो उसका शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तहसीलदार, सीओ व कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी तिलक सिंह की 27 वर्षीय पत्नी पूनम यादव ने सोमवार की देर रात अपने कमरे में पंखे के सहारे रस्सी का फंदा डाल कर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। छत पर सो रहा पति सुबह जब कमरे में गया तो पत्नी का शव लटका देख उसके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार आलोक कटियार, सीओ रामसिंह, कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक पुलिस टीम के साथ पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2017 को हुई थी और 4 साल का एक बेटा है। फिलहाल आत्महत्या किए जाने का कोई स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। मृतका का मायका इंदरगढ जिला दतिया में है।