फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The truck crushed two teenagers, one death

ट्रक ने दो किशोरों को कुचला, एक की मौत

Sun, 03 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 03 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
The truck crushed two teenagers, one death
हादसा - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र में सड़क पार कर रहे बाइक सवार दो किशोरों को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर दौडे़ लोगों ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक को मय ट्रक के पकड़ लिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में
विज्ञापन


लिया। जानकारी केे अनुसार कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखेरा निवासी प्रेमनारायन का 12 वर्षीय पुत्र दीपक अपने फूफा के लड़के रविंद्र निवासी ग्राम ऐरी थाना माधौगढ़ को लेकर बाइक से कार्ड बांटने के लिए निकला था। तभी कालपी बाईपास हाईवे में सड़क पार करने के दौरान कानपुर से झांसी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक में बैठे दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


हो गए। हादसा देख लोग मौके पर दौडे़ और ट्रक चालक को मय ट्रक के पकड़ लिया। घटना की खबर पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। नाजुक हालत में दीपक को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि  तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि एक तो किशोर उम्र में बालक बाइक चला रहे थे और ऊपर से हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों की भी लापरवाही
इस हादसे के लिए अभिभावकों की लापरवाही भी कारण बनी। मात्र 12 साल की आयु में मोटरसाइकिल थमाकर सड़क पर भेज देना खतरा मोल लेने से कम नहीं है। नियमानुसार 18 साल की आयु से पहले बच्चों को मोटरसाइकिल नहीं थमाना चाहिए। इससे कम आयु के लोगों में लड़कपन होता है। इस कारण वे वाहन चलाने में भी लापरवाह होते हैं। संभव है इस हादसे में भी कुछ ऐसा हुआ हो। इसके अलावा तमाम जागरूकता के बाद भी हेलमेट न लगाना भी मौत का एक कारण बना।

ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत
ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे किसान का ट्रैक्टर रविवार की सुबह करीब दस बजे खेत की मेड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे किसान उसके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन मौके  पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।  नदीगांव निवासी गंभीर सिंह यादव(35) पुत्र आशाराम रविवार की सुबह करीब दस बजे अपने खेत की जुताई कर रहा था। तभी खेत


की मेेड़ पर ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। आसपास खेताें पर काम कर रहे लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed