फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The three-day competition began dancing diwari

तीन दिवसीय दिवारी नृत्य प्रतियोगिता शुरू

Fri, 11 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 11 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The three-day competition began dancing diwari
श्री रामजानकी मंदिर समिति के तत्वावधान में देव एकादशी पर मुहम्मदाबाद में तीन दिवसीय नृत्य प्रतियोगिता एवं मेला का कार्यक्रम गुरुवार से श्ुारू हो गया। शुक्रवार को दिवारी नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने फीता काटकर किया। इसमें आधा दर्जन टीमों ने भाग लिया। श्री रामजानकी मंदिर परिसर मुहम्मदाबाद में तीन दिवसीय मेला एवं दिवारी नृत्य प्रतियोगिता का सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की संस्कृति को जीवित रखते हुए दिवारी नृत्य कलाकार आज के आधुनिक समय भी पूरी मेहनत कर रहे हैं। संस्कृति को बनाए रखने में ग्रामीण युवाओं का काफी योगदान रहा है। ऐसे आयोजनों से आपसी एकता तो बढ़ती ही है, साथ में कलाकारों की कला में निखार आता है। प्रतियोगिता का शुभारंभ कुसमिलिया ए टीम के कलाकारों ने नृत्य का प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद मुहम्मदाबाद के कप्तान भानू अहिरवार की टीम ने करतब दिखाए। कुसमिलिया बी टीम के कैप्टन अंकित अतरा के मंगल सिंह की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। चिकासी हमीरपुर सरीला की टीमों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद कचारी झांसी डकोर टीमों के बीच प्रदर्शन हुआ। निर्णायक रामदास राजपूत, मधुर, देवेंद्र राजपूत रहे। अशोक राजपूत, उमेश उपाध्याय, महेंद्र तिवारी, अनिल राजपूत, राजकुमार मुखिया, चंद्रप्रकाश, विक्रम कौशल, उत्तम बिहारी लाल मौजूद रहे। संचालन कृष्णदत्त तिवारी ने किया। - फोटो : अमर उजाला
श्री रामजानकी मंदिर समिति के तत्वावधान में देव एकादशी पर मुहम्मदाबाद में तीन दिवसीय नृत्य प्रतियोगिता एवं मेला का कार्यक्रम गुरुवार से श्ुारू हो गया। शुक्रवार को दिवारी नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने फीता काटकर किया। इसमें आधा दर्जन टीमों ने भाग लिया। श्री रामजानकी मंदिर परिसर मुहम्मदाबाद में तीन
विज्ञापन


दिवसीय मेला एवं दिवारी नृत्य प्रतियोगिता का सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की संस्कृति को जीवित रखते हुए दिवारी नृत्य कलाकार आज के आधुनिक समय भी पूरी मेहनत कर रहे हैं। संस्कृति को बनाए रखने में ग्रामीण युवाओं का काफी योगदान रहा है। ऐसे आयोजनों से आपसी एकता तो बढ़ती ही है, साथ
विज्ञापन


में कलाकारों की कला में निखार आता है। प्रतियोगिता का शुभारंभ कुसमिलिया ए टीम के कलाकारों ने नृत्य का प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद मुहम्मदाबाद के कप्तान भानू अहिरवार की टीम ने करतब दिखाए। कुसमिलिया बी टीम के कैप्टन अंकित अतरा के मंगल सिंह की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। चिकासी हमीरपुर सरीला की टीमों ने
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन किया। इसके बाद कचारी झांसी डकोर टीमों के बीच प्रदर्शन हुआ। निर्णायक रामदास राजपूत, मधुर, देवेंद्र राजपूत रहे। अशोक राजपूत, उमेश उपाध्याय, महेंद्र तिवारी, अनिल राजपूत, राजकुमार मुखिया, चंद्रप्रकाश, विक्रम कौशल, उत्तम बिहारी लाल मौजूद रहे। संचालन कृष्णदत्त तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed