फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The teenager committed suicide after being harassed.

Jalaun News: छेड़छाड़ से तंग होकर किशोरी ने की थी आत्महत्या

Sun, 15 Feb 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The teenager committed suicide after being harassed.
किशोरी की मां ने पड़ोसी गांव के युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की आत्महत्या करने के मामले में एक नया मोड आया है। किशोरी की मां ने पड़ोसी गांव के युवक पर छेड़खानी व परेशान करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। किशोरी के शव के पास ही एक मोबाइल मिला था। बताया जा रहा है, उसी युवक ने उसे मोबाइल दिया था।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पड़ोसी गांव का निवासी सौरभ उनकी पुत्री को कई दिनों से परेशान कर रहा था। बताया कि बुधवार को भी आरोपी ने किशोरी को घर से बाहर बुलाया था। लेकिन बेटी ने जाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसे धमकी दी। जिससे वह मानसिक रूप से भयभीत और परेशान हो गई। आरोप है कि प्रताड़ना की वजह से ही उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed