फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The target is to administer polio drops to 2,19,356 children at 1188 booths.

Jalaun News: 1188 बूथों पर 2,19,356 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य

Sat, 15 Nov 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The target is to administer polio drops to 2,19,356 children at 1188 booths.
उरई। पल्स पोलियो अभियान को लेकर शुक्रवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने कहा कि 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के दाैरान 2,19,356 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। कहा कि देश भले ही पोलियो-मुक्त है लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाना आवश्यक है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि 16 से 23 नवंबर के बीच माइक्रोप्लान का पुनरीक्षण हर हाल में पूरा कर लिया जाए। आठ दिसंबर तक सभी इकाइयां माइक्रोप्लान की प्रतियां उपलब्ध करा दें। 13 दिसंबर को जिला चिकित्सालय से जनजागरूकता रैली निकाली जाए। 14 दिसंबर को जनपद के सभी 1188 बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाए। उन्होंने कहा कि बूथ पर छूट गए बच्चों को 15 से 19 दिसंबर तक घर-घर जाकर 590 टीमें दवा पिलाएंगी और 22 दिसंबर को बी-टीम शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाना सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

इस दाैरान डीएम ने पिछले अभियान की समीक्षा भी की। जिस में उन्होंने पाया कि कई क्षेत्रों में बूथ कवरेज 60 प्रतिशत से कम रहा था। उन्होंने इस बार शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बताया कि अभियान की मॉनिटरिंग के लिए 186 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इस दौरान सीडीओ केके सिंह, प्रभारी सीएमओ डॉ. डीके भिटौरिया, सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed