फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The special train was full on the first day, passengers expressed happiness

Jalaun News: पहले दिन फुल आई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने जताई खुशी

Sat, 09 Aug 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The special train was full on the first day, passengers expressed happiness
उरई। झांसी से गोविंदपुरी तक जाने वाली रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से 13 मिनट देरी से आई लेकिन फुल आई। स्पेशल ट्रेन आने से यात्रियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए झांसी से गोविंदपुरी (कानपुर) तक तीन दिनों के लिए एक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 01825 झांसी से गोविंदपुरी के लिए दोपहर अपने निर्धारित समय 3.13 बजे के स्थान पर 3.26 बजे आई। यात्रियों का कहना है कि रेलवे ने परिवहन विभाग की तरह ट्रेन का संचालन किया है। इस ट्रेन के संचालन से झांसी से चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन गोविंदपुरी जाने में परेशानी नहीं हैं। इसके अलावा बस से किराया भी बहुत कम है। उरई से पहले दिन लगभग 50 यात्री सवार हुए। पुखरायां निवासी सचिन का कहना है कि उसे पुखराया जाना था।
विज्ञापन

झांसी में स्पेशल ट्रेन की जानकारी लगी तो इसी में सवार हो गया। कानपुर के गोविंद नगर निवासी सुनील द्विवेदी का कहना है कि वह बहन के यहां उरई आया था। सुबह इस ट्रेन के बारे में जानकारी मिली। उन्हें गोविंदपुरी तक जाना है। ऐसे में यह ट्रेन बहुत अच्छी है। रेलवे ने रक्षाबंधन पर यात्रियों का विषेश ध्यान दिया। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि पहले दिन ट्रेन फुल भरकर निकली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed