{"_id":"631a341a84d82775ea7746f2","slug":"the-population-of-five-thousand-remained-immersed-in-darkness-orai-news-knp7171087170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे से ज्यादा समय से पांच हजार की आबादी अंधेरे में डूबी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे से ज्यादा समय से पांच हजार की आबादी अंधेरे में डूबी रही
विज्ञापन
उरई। बिजली विभाग की लापरवाही से मोहल्ला शांतिनगर की करीब पांच हजार की आबादी चौबीस घंटे से ज्यादा समय से अंधेरे में डूबी है। बुधवार की सुबह छह बजे से झांसी रोड स्थित हनुमान ढाबा से जुड़ी बंच केबल खराब हो गई। इससे बिजली गुल रही।
बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा समुचित जवाब न मिलने पर उपभोक्ताओं ने बिजली के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही दक्षिणांचल विद्युत निगम के एमडी को ट्वीट भी किया। इससे लोगों में नाराजगी है। शहर के कई मोहल्लों में बिजली की सप्लाई जर्जर केबलों के सहारे है।
आए दिन केबल में खराबी होने के कारण बिजली की समस्या से लोग जूझते हैं। लोगों ने बिजली विभाग के टोलफ्री नंबर 1912 में शिकायत दर्ज कराई।
बिजली विभाग के एमडी को ट्वीट किया तो रात 1:10 बजे बिजली आई। 1.32 बजे फिर चली गई और शाम तक बिजली गुल रही।