फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The policeman kept echoing with screams, surrounded the inspector

चीखों से गूंजी कोतवाली, दरोगा को घेरा

Sat, 08 Aug 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
The policeman kept echoing with screams, surrounded the inspector
जालौन जिले के उरई कोतवाली में आक्रोश जताती नीशू की मां लौंगन देवी - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। बेटी नीशू की मौत से बदहवास मां लौंगन देवी की चीखें कोतवाली के गेट से लेकर भीतर तक गूंजती रहीं, जहां कोई दरोगा और अधिकारी उसे दिख जाता वह हाथ जोड़कर रोते हुए उसके पीछे चल देती। बेटी का नाम लेकर बार-बार चीखती रही और दरोगा व सिपाही पर बेटी को मारने का आरोप लगाकर अधिकारियों से इंसाफ मांगती रही।
विज्ञापन

मां की बदहवासी देख साथ आए लोगों की भी आंखें नम हो रही थीं और यही हाल नीशू की बड़ी बहन वंदना और पिता कल्लू का भी था, वह भी रो रोकर हर एक अधिकारी से हाथ पांव जोड़कर बेटी की मौत पर इंसाफ की मांग करते पूरे दिन कोतवाली के अंदर बाहर दौड़ते रहे। इसी बीच दरोगा संतराम कुशवाह को वहां बैठी महिलाओं ने यह कहकर घेर लिया है कि जिस वक्त पुलिस कमरे में युवतियों को बंद किए थी, उस वक्त उन लोगों ने दरोगा से मदद मांगी थी पर उनकी कोई मदद नहीं की गई।
विज्ञापन

बिटिया को दई गारी औउर पट्टा से भी मारिन
मां लौंगन देवी ने बताया कि आठ घंटे तक पुलिस वाले बिटिया को कमरे में बंद किए रहे उसे पानी भी नहीं पीने दिया। इतना ही नहीं बिटिया को दई गारी औउर पट्टा से भी मारिन, जिससे बिटिया काफी परेशान थी। घर आकर उसने रात में कुछ खाया पिया नहीं। कितने अरमान थे कि बेटी की डोली उठाएंगे पर क्या पता था कि उसकी अर्थी को कंधा देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने तहरीर में लिखी छेड़खानी की बात
बसपा नेताओं ने परिजनों की ओर से पुलिस को जो तहरीर दी है, उसमें चोरी के शक का कोई जिक्र नहीं है। तहरीर में लिखा है कि नीशू के साथ बाजार में कुछ लड़कों ने छेड़खानी की, तब किसी की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज योगेश पाठक और चार सिपाही बेटी व उसकी सहेलियों को लेकर कोतवाली आ गए, जहां पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे क्षुब्ध होकर ही बेटी ने फांसी लगाई है। तहरीर देने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष संजय गौतम, शैलेंद्र शिरोमणि आदि रहे।

जालौन जिले की उरई कोतवाली में दरोगा को रोककर आक्रोश जताते परिजन

जालौन जिले की उरई कोतवाली में दरोगा को रोककर आक्रोश जताते परिजन- फोटो : ORAI

जालौन जिले के उरई कोतवाली में खड़े मृतका नीशू के पिता कल्लू़ व बड़ी बहन वंदना

जालौन जिले के उरई कोतवाली में खड़े मृतका नीशू के पिता कल्लू़ व बड़ी बहन वंदना- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed