फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The participants showed their skills in the Prison Olympiad

जेल ओलंपियाड में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

Thu, 18 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
The participants showed their skills in the Prison Olympiad
जिला कारागार में विजेता टीम को शील्ड देती डीएम प्रियंका निरंजन व जेल अधीक्षक - फोटो : ORAI
उरई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कारागार उरई में चतुर्थ शीतकालीन जेल ओलंपियाड समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। बाद में विजय प्रभिागियों को जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कारगार बंदियों को संबोधित करते हुए डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि खेल की भावना से मन में टीम भावना का निर्माण होता हैं। उन्होंने कहा कि समस्त कारागार बंदी अपने भविष्य के निर्माण के लिए कारागार में दिए जा रहे रोजगार प्रशिक्षण हासिल करें। इसके बाद वह कारागार के बाहर अपनी नई जिंदगी शुरू कर सकते हैं। कारागार परिसर में आयोजित ह्वाइट टाइगर एवं ब्लैक टाइगर टीम के मध्य बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

इसमें ह्वाइट टाइगर टीम विजेता रही। इसी प्रकार क्रिकेट में ब्रजेंद्र कप्तान, रस्साकसी में शिवा की टीम, कुर्सी दौड़ में मोनू, शतरंज में ब्रजेश, कैरम में पंकज गुप्ता, लूडो में सोनू विजय श्री मिली। सभी को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही महिलाओं की कुर्सी दौड़ में बबिता, नींबू दौड़ में सरिता, गोला फेंक में नीरज परासर, निबंध प्रतियोगिता में अमर दीप, संगीत प्रतियोगिता में अनिल को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed