फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The mercury dropped, but humidity increased the difficulties

Jalaun News: पारा गिरा, लेकिन उमस ने बढ़ाईं मुश्किलें

Mon, 01 Jun 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped, but humidity increased the difficulties
फोटो - 08 बाजार में पसरा सन्नाटा। संवाद
उरई। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को दिनभर तेज धूप और बढ़ी हुई नमी के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। मौसम विभाग की ओर से शनिवार रात हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन बादल बिना बरसे ही गुजर गए। इसके चलते वातावरण में नमी बढ़ गई और गर्मी का असर और अधिक महसूस किया गया।
विज्ञापन




रविवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई, जो शाम तक बनी रही। दोपहर के समय उमस और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। इसका असर बाजारों पर भी दिखाई दिया, जहां सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही और कई स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन




शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री से अधिक गिरकर 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई तथा यह 37.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 29.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उन्होंने रविवार और सोमवार दोनों दिन हल्की बारिश तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है व लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

फिलहाल लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed