फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The maintenance time is not over yet, then how was the interlocking road uprooted

Jalaun News: अभी मेंटिनेंस का समय भी पूरा नहीं फिर कैसे उखाड़ी गई इंटरलॉकिंग सड़क

Mon, 25 Aug 2025 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The maintenance time is not over yet, then how was the interlocking road uprooted
कोंच। आजाद नगर में चोरी छिपे उखाड़ी गई इंटरलॉकिंग सड़क का अभी मेंटिनेंस का भी समय चार साल भी पूरा नहीं हुआ था तो फिर कैसे सड़क उखाड़ी गई थी। मामला उजागर होने के बाद उखड़ी सड़क को लेकर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के आजाद नगर वार्ड नंबर 20 में कढोरे राठौर के मकान से गुफरान सिद्दीकी के मकान के पास तक वर्ष 2021 में करीब सौ मीटर इंटरलॉकिंग सड़क साढे तीन लाख की लागत से डाली गई थी। उस समय सड़क का निर्माण एट की फर्म मेसर्स नजर कॉन्ट्रैक्टर एंड सप्लायर्स द्वारा किया गया था। इसमें पुरानी डैमेज सीसी सड़क पर सीसी ब्लॉक लगाने का काम किया गया था।
विज्ञापन

नियमत: इस सड़क को पांच साल तक दोबारा नहीं बनाया जा सकता है, अगर कहीं टूटफूट है तो वह मेंटिनेंस में ठीक कराई जाएगी, लेकिन यहां तो चोरी छिपे पूरी सड़क की ईंटें उखाड़कर गायब कर दी गई। जब मामला मीडिया के द्वारा उजागर हुआ तो नगर पालिका प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबरों का संज्ञान लेकर एसडीएम ज्योति सिंह ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी। जांच टीम ने एक मदरसे में सड़क की ईंटें भी बरामद कर ली थी। मामले को तूल पकड़ता देख पालिका ने रातों-रात सड़क पर सीसी की लेयर रिपेयरिंग के नाम पर डाल दी गई जो नियम विरुद्ध है।


मदरसा कमेटी ने दर्ज कराए जांच टीम को बयान
आजाद नगर की बहुचर्चित सड़क जिसकी गायब इंटरलॉक ईंटें पास के एक मदरसे से बरामद की गईं थीं। शनिवार की देर शाम मदरसा कमेटी ने जांच टीम के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। तीन सदस्यीय जांच टीम के सदस्य नायब तहसीलदार सादुल्ला खां ने बताया कि मदरसा कमेटी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पूरी जांच रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित की जा रही है। जांच रिपोर्ट में क्या है इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed