फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The main accused in the murder of a youth arrested

दरवाजे के विवाद में हत्या करने वाला मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Aug 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
The main accused in the murder of a youth arrested
पुलिस गिरफ्त में मुख्य हत्यारोपी। - फोटो : ORAI
माधौगढ़। दरवाजा लगाने के विवाद में पुत्र की हत्या कर पिता को घायल करने के मामले के मुख्य आरोपी को सोमवार देर शामकोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहारी में दीवार में दरवाजा लगाने को लेकर गयाप्रसाद का दो दिन पूर्व पड़ोसी विजय बहादुर में झगड़ा हो गया था। मामला बढ़ते देख गयाप्रसाद की पुत्र वधू नीतू ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने आकर दोनों पक्षों का आपस में समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मजदूरी करने जा रहे गयाप्रसाद व उसके पुत्र प्रदीप पर पीछे से पड़ोसी विजय बहादुर ने चारा काटने वाली लोहे की गड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। जिससे प्रदीप की सिर में गहरी चोट के चलते मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गयाप्रसाद घायल हो गया था। जिसे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया था। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उरई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की खबर मिलते ही गांव की मस्जिद में तैनात सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने आरोपी को पकड़ने के लिए पीछा किया। लेकिन वह भाग गया था। क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई थीं। कोतवाल राम सहाय सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ सोमवार देर शाम मुख्य आरोपी विजय बहादुर को सुल्तानपुरा में बस का इंतजार करते समय गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया। इस बाबत सीओ व कोतवाल का कहना है कि हत्या में नामजद तीन अन्य लोगों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed