निरीक्षण में मिली खामियां, बीएलओ को फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। डीएम ने शनिवार को माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र (आंशिक) के कई बूथों का निरीक्षण किया। खामियां देख भड़की डीएम ने बीएलओ को कायदे से काम करने की हिदायत दी। मंडलायुक्त झांसी द्वारा नामित ओवरऑल ऑब्जर्वर ने भी नगरीय क्षेत्र के कई बूथ देखे। शनिवार को जिलाधिकारी संदीप कौर ने माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र (आंशिक) के कई नगरीय व ग्रामीण बूथों का निरीक्षण किया। कई बूथों पर रजिस्टर ही सही ढंग से नहीं बनाये गए मिले। इसके अलावा बूथ का पूरा ब्यौरा रजिस्टर के पहले पृष्ठ पर जरूरी बताते हुए उन्होंने बीएलओज को कड़ी हिदायत दी। जब डीएम एसआरपी इंटर कॉलेज बूथ के निरीक्षण के लिए पहुंचीं। इस दौरान डीएम ने बीएलओज को वार्निंग दी कि किस बूथ में कुल कितने मतदाता हैं, उसमें कितने पुरुष और कितनी महिलाएं हैं, सारा ब्योरा पहले पेज पर अंकित करें।
रामगंगा कमांड के कर्मचारी बीएलओ जितेंद्र सिंह को पुराने रजिस्टर के कारण डीएम की फटकार खानी पड़ी। डीएम के साथ तहसीलदार भूपाल सिंह, सदर लेखपाल नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, मंडलायुक्त झांसी के राममोहन राव द्वारा नामित ओवर ऑल ऑब्जर्वर उप निदेशक मत्स्य झांसी मंडल डॉ. अरविंद मिश्र अपनी टीम के मेंबरों अनूप, हरिश्चंद्र वर्मा, एसपी गौतम के साथ बूथों के निरीक्षण पर निकले थे और लगभग सभी बूथों पर न केवल 6 ए फॉर्म तथा फोटोग्राफी की व्यवस्था नहीं मिली, बीएलओज को 6 ए फॉर्म के बारे में ही नहीं जानकारी थी। उन्होंने बताया कि 6 ए फॉर्म ओवरसीज में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए है जिसमें उनके पासपोर्ट की कॉपी लगानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो भी देखा उसकी रिपोर्ट कमिश्नर को देंगे।