Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The impact of Cyclone Arnab has subsided; the mercury has risen by four degrees.

Jalaun News: अर्णब चक्रवात का असर थमा, पारा चार डिग्री चढ़ा

Mon, 02 Nov 2026 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The impact of Cyclone Arnab has subsided; the mercury has risen by four degrees.
मौसम साफ होने से किसानों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। अर्णब चक्रवात के असर से बिगड़ा मौसम अब सामान्य हो रहा है। आसमान से बादलों की आवाजाही थम गई है और बारिश पर भी विराम लग गया है। रविवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को बढ़कर 30 डिग्री पर पहुंच गया। यह एक दिन में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी है। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होगी। बुधवार से आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मौसम साफ होने से किसानों को सबसे अधिक राहत मिली है। खरीफ की प्रमुख फसल धान कटाई के लिए तैयार है जो पिछले दिनों की बारिश से प्रभावित हुई थी। खेतों में पानी भरने और नमी बढ़ने से कटाई में दिक्कत आ रही थी। अब धूप निकलने से खेतों का पानी सूखने में मदद मिलेगी और धान की कटाई तेज हो सकेगी। साथ ही रबी की प्रमुख फसल मटर की बुवाई की उम्मीदें भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed