{"_id":"675a80a2dbc99a47ed0df66b","slug":"the-friend-injured-in-the-accident-also-died-orai-news-c-224-1-ori1005-123200-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हादसे में घायल दोस्त ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हादसे में घायल दोस्त ने भी तोड़ा दम
Thu, 12 Dec 2024 11:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
उरई। तेज रफ्तार व सड़क किनारे पड़े मौरंग के ढेर से कार अनियंत्रित होकर जंप मारते हुए घर में घुस गई थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे कानपुर में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दो दोस्तों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग गांव निवासी यतेंद्र कुमार (24) अपने साथी अटरा कलां निवासी निशांत (20) के साथ सोमवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित दिवोलिया रिसोर्ट में शादी समारोह में शामिल होने कार से आए थे। रिश्तेदारों को छोड़ने के बाद जब वह चुर्खी रोड की तरफ जा रहे थे तभी अधिक रफ्तार व सड़क किनारे मौरंग का ढेर लगा होने से कार चला रो यतेंद्र स्टीयरिंग से अपना संतुलन खो बैठे और कार 25 फीट जंप मारकर पास ही स्थित एक घर में घुस गई।
लोगों ने बताया था कि कार करीब 150 किमी. प्रति घंटे की की स्पीड से थी। इसलिए चालक खुद ही गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया और वह करीब पच्चीस फीट छलांग लगाकर घर में घुस गई। हादसे में कार चला रहे यतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया था। मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत होत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह बीएससी कर रहा था। वह घर में अकेला था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे दो दोस्तों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।