{"_id":"61d33f5c8202121be4385fc0","slug":"the-demand-for-the-restoration-of-the-pronounced-police-post-intensified-orai-news-knp6733493114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनायां पुलिस चौकी की पुर्नस्थापना की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनायां पुलिस चौकी की पुर्नस्थापना की मांग तेज
विज्ञापन
कोंच। सर्किल के थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम सुनायां में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही पुलिस की खत्म हो चुकी चौकी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया है। ग्रामीणों और आसपास के गांवों के चौकीदारों ने चौकी की जमीन को दबंगों के कब्जा करने की शिकायत एसडीएम से की है। साथ ही चौकी पुनर्स्थापना की भी मांग तेज होती जा रही है।
कोंच तहसील मुख्यालय से लगते आधा दर्जन से भी ज्यादा गांव ऐसे हैं। जिनकी दूरी मुख्यालय और संबंधित थाने कैलिया से काफी ज्यादा है। इसके चलते किसी विषम परिस्थिति में ग्रामीणों को पहले कोंच आना पड़ता है फिर यहां से 18 किमी दूर कैलिया जाना पड़ता है। ऐसे में सुनायां, नरी, पहाडग़ांव, भेंपता, कमतरी आदि के ग्रामीणों और इनके चौकीदारों ने फिर एक बार चौकी को पुनर्स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने तहसील पहुंचकर एसडीएम रामकुमार को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कुछ दंबंगों के चौकी की जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया है।
एसडीएम रामकुमार ने उक्त शिकायत को लेकर राजस्व टीम से रिपोर्ट मंगाने के बाद बताया कि चौकी की जमीन पर कब्जे की शिकायत गलत है। बहरहाल, इस मांग को दृष्टिगत रखते हुए अगर चौकी की पुनर्स्थापना होती है तो लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
सार्थक पहल करेंगे : सीओ
स्थिति का अवलोकन करने के बाद इस दिशा में जरूर पहल होगी : सीओ
कोंच। सुनायां में चौकी की पुनस्र्थापना की ग्रामीणों की ओर से की जा रही मांग को लेकर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि वह स्वयं जाकर स्थिति का जायजा लेंगी। कानून व्यवस्था व पुलिसिंग के लिहाज से अगर यहां चौकी की स्थापना का लाभ पुलिस के साथ साथ ग्रमीणों को भी मिल सकता है तो वह इस दिशा में सार्थक पहल जरूर करेंगी।