फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The competition was launched in Muhammadabad walls

मुहम्मदाबाद में दीवारी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Mon, 23 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 23 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
The competition was launched in Muhammadabad walls
श्री रामजानकी मंदिर समिति के तत्वाधान में श्री रामजानकी मंदिर में
विज्ञापन
दीपावली के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी बुंदेलखंड दीवारी प्रतियोगिता एवं मेला का चार दिवसीय प्रोग्राम सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीरपाल दादी ने फीता काट कर किया।

दीपावली के उपलक्ष्य में गांव मुहम्मदाबाद में बुंदेलखंड दिवारी प्रतियोगिता के चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीरपाल दादी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के सामूहिक कार्यक्रम  भारतीय संस्कृति को जीवित रखते हैं। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए। दिन के कार्यक्रमों के बाद रात में रंगारंग प्रस्तुतिका भी प्रोग्राम रखा गया है।

कार्यक्रम में संरक्षक श्री श्री 1008 महंत रामकिशोर दास जी महाराज, बड़ा स्थान कालपी की उपस्थिति प्रमुख रही। वहीं गांव मुहम्मदाबाद की टीम के कप्तान धनीराम अहिरवार के साथ खिलाड़ी भारत, भानू, तिलक आदि ने दीवारी नृत्य का प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका रामदास राजपूत एवं ओमप्रकाश ने निभाई तथा टीम को प्रदर्शन के अनुसार अंक प्रदान किये गये।

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अशोक राजपूत, उपाध्यक्ष उमेशचंद्र उपाध्याय व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत के सदस्य भारत राजपूत, वीपी सिंह, उत्तम, ज्ञान सिंह, मधुर, जयहिन्द, कौशल, राजकुमार मुखिया ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। तो वहीं कार्यक्रम का संचालन बिहारी मास्टर, कृष्ण दत्त तिवारी व राधेश्याम बापू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed