फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The candidates are unable to study due to the blown transformer

फुंके ट्रांसफार्मर के कारण परीक्षार्थी नहीं कर पा रहे पढ़ाई

Wed, 12 Feb 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
The candidates are unable to study due to the blown transformer
छात्रा साजिया बानो - फोटो : ORAI
कदौरा। कस्बे में रविवार शाम को फुंके 10 एमबी के ट्रांसफार्मर में फाल्ट से आठ फीडरों से जुड़े 60 व 70 गांवों में आपूर्ति बाधित हुई हो गई है। इससे जहां गांवों में बिजली व पानी का संकट गहरा गया है वहीं बोर्ड व विश्वविद्यालय परीक्षार्थी भी काफी परेशान है। बिजली अधिकारियों के अनुसार ब्लाक की बिजली व्यवस्था सुधार के लिए करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। बता दें कि वैसे सरकार का दावा है कि 24 घंटे के भीतर फुंका हुआ ट्रांसफार्मर बदल जाए।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार देर रात बबीना विद्युत उपकेंद्र में रखे मुख्य 10 एमबी के ट्रांसफार्मर में अचानक तेज आवाज के साथ आग लग गई। जिससे क्षेत्र के कई फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। इसमें बगिया फीडर के गुलौली, सुरौला पाली, बरखेरा फीडर के तिरही, बरही ताहरपुर, मुहारी मदरालालपुर हांसा, कदौरा फीडर के 12 वार्ड, भेड़ी, खुर्द फीडर के बड़ागांव, डाले का पुरवा, बवीना फीडर के कठपुरवा, सुजानपुर, गररेही फीडर के कुआखेड़ा रसूलपुर, परासन, चंदरसी फीडर के बसरेही, नगवां सहित 105 गांवों की बत्ती गुल हो गई थी।
विज्ञापन

दो दिन से बिजली विभाग टीमें लगाकर ट्रांसफार्मर को ठीक कराने का प्रयास कर रहा है लेकिन कोई परिणाम नहीं दिख रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कम से कम दो से तीन दिन का समय लगेगा। इससे आम लोगों के साथ साथ क्षेत्र के बोर्ड व विश्वविद्यालय के परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान कहते हैं कि एक टीम लगातार आठ फीडरों पर नजर रखे है, टेस्टिंग टीम ने ट्रांसफार्मर का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। दो दिन में ट्रांसफार्मर आ जाएगा, जब तक दूसरे ट्रांसफार्मरों से वैकल्पिक रूप से आठ फीडरों से तीन- तीन घंटों की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली न होने से पढ़ाई में दिक्कत
इंटरमीडिएट की छात्रा प्रीति सिंह का कहना है कि परीक्षाएं सिर पर है सारा कोर्स पड़ा है रिवीजन के लिए, ऐसे में बिजली न आने से काफी परेशानी हो रही है।
पढ़ाई के समय भरना पड़ रहा है पानी
छात्रा साजिया का कहना है कि यह पढ़ाई का समय चल रहा है, लेकिन ऐसे में बिजली न आने से काफी समय पानी भरने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
परीक्षाओं के समय नहीं मिल रहा पानी
हाईस्कूल की छात्रा रिचा कुशवाहा का कहना है कि साल भर मेहनत की और जब परीक्षा शुरू होने पर आई तो बिजली नहीं मिल रही है, जिससे दिक्कत हो रही है।
24 घंटे में ट्रंासफार्मर बदलने का वादा हवाहवाई
छात्र अतुल कुमार का कहना है कि शासन के निर्देश है कि 24 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर को बदला जाए, लेकिन यह निर्देश कस्बे में हवाहवाई नजर आ रहे है।

छात्रा रिचा कुशवाहा

छात्रा रिचा कुशवाहा- फोटो : ORAI

छात्र अतुल कुमार

छात्र अतुल कुमार- फोटो : ORAI

जानकारी देते उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान

जानकारी देते उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान- फोटो : ORAI

छात्रा प्रीति सिंह

छात्रा प्रीति सिंह- फोटो : ORAI

कदौरा में ट्रांसफार्मर खोलते विभाग के कर्मचारी

कदौरा में ट्रांसफार्मर खोलते विभाग के कर्मचारी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed