{"_id":"694c3a81f2397692e4032b19","slug":"the-canals-in-the-district-will-run-at-a-speed-of-four-hundred-cusecs-orai-news-c-224-1-ori1005-138393-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कोहरे में बाइक पुल की रेलिंग से टकराई, युवक की रजबहे में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कोहरे में बाइक पुल की रेलिंग से टकराई, युवक की रजबहे में गिरा
विज्ञापन
फोटो- 02 मृतक की फाइल फोटो।
माधौगढ़। कोहरे की वजह से बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई और युवक रजबहे में गिर गया। ससुराल वाले जब ढूंढते हुए पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के महिया प्रतापपुरा गांव निवासी रोहित पाठक (32) मंगलवार शाम गोहन थाना क्षेत्र के कुंडऊ गांव निवासी अजय कुमार तिवारी के यहां अपनी ससुराल जा रहा था। परिजनों ने बताया कि जब वह गोहन पहुंचे तो उन्होंने ससुराल आने की जानकारी दी लेकिन जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह बंद बताने लगा।
इस पर परिजनों को इसकी चिंता हुई। परिजन उन्हें खोजते हुए गोहन की ओर पहुंचे तो उनकी बाइक तरसौर रजबहे पर बने पुल की रेलिंग से लटकी मिली, लेकिन युवक का कोई पता नहीं था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ससुरालियों के साथ खोजबीन की, तो उसका शव रजबहे में पड़ा मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी के साथ-साथ प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाते थे। उनका एक बेटा है। युवक की मौत से पत्नी कंचन, पुत्र छोटू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोहन थाना प्रभारी सतीश कुशवाहा का कहना है कि कोहरे की वजह से बाइक अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।