{"_id":"69f8f44697be17333c0b505d","slug":"the-accused-will-be-arrested-soon-if-evidence-is-found-then-the-section-will-be-increased-asp-orai-news-c-224-1-ori1005-143818-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी, साक्ष्य मिले तो धारा बढ़ेगी : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी, साक्ष्य मिले तो धारा बढ़ेगी : एएसपी
विज्ञापन
उरई। शिक्षक व लोकगायक संजय दुबे उर्फ संजू हत्याकांड में जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। विवेचना में साक्ष्य सही पाए जाने पर गैर इरादतन हत्या के मुकदमे को हत्या में तरमीम किया जाएगा। यह बात एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से कही।
सोमवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एएसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। एएसपी ने बताया कि संजय दुबे शिक्षक होने के साथ लोकगीत गायक, रंगकर्मी और समाजसेवी भी थे। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रबंधक व उनके भाई विवेक दुबे ने एएसपी को बताया कि 17 मार्च की रात आरोपी विवेक शुक्ला ने संजय दुबे को फोन कर बुलाया। दोनों ने साथ में शराब पी। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने उनसे पांच लाख रुपये उधार लिए थे, जो लंबे समय से वापस नहीं किए गए थे। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
आरोप है कि रंजिश में आरोपी ने अपनी सफारी कार से संजय दुबे की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की भी कोशिश नहीं की, जिससे अधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने 29 मार्च को कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने हत्या के बजाय गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। घटना के एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से शिक्षकों और समाज के विभिन्न वर्गों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर 3 मई को विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक हुई, जिसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पहले प्रशासन से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसके तहत प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात का कार्यक्रम तय किया।
इस दौरान अशोक राठौर, गिरेंद्र सिंह, ठाकुरदास यादव,, परशुराम श्रीवास, रामबालक व्यास,पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, दिनेश कुमार, रामप्रकाश गौतम, कमाल अहमद, प्रदीप रायकवार, आलोक शर्मा, सुरेश वर्मा, राकेश निरंजन, व्यंजना सिंह, प्रवीण पांडेय आदि रहे।