फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The accused tried to run away by pushing the constables

आरोपी ने सिपाहियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया

Sun, 09 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
The accused tried to run away by pushing the constables
सिरसाकलार। जहटौली में दो महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस कर्मी आरोपी को कोर्र्ट में पेश करने ले जा रहे थे, तभी वह सिपाहियों को धक्का देकर भागने लगा। पुलिस के दबोचने पर आरोपी ने अपना सिर सड़क पर पटक दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। अस्पताल में इलाज कराने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिरसाकलार थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि जहटौली निवासी अनिल कुमार ने शुक्रवार को गांव की रेखा देवी पत्नी पवन कुमार और उर्मिला देवी के साथ मारपीट की। दोनों महिलाओं ने घटना की तहरीर थाने में दी। इस पर पुलिस टीम आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। उसका शांतिभंग की धारा में चालान किया गया। शनिवार को सिपाही उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहे थे। जैसे ही सिपाहियों ने उसे गाड़ी पर बिठाया। आरोपी ने सिपाहियों को धक्का दे दिया और भागने लगा। सिपाहियों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। इस पर आरोपी ने खुद का सिर सड़क पर पटक दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। अस्पताल में इलाज कराने के बाद सिपाहियों ने उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed