फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The 2.75 km road connecting Basantal will be constructed at a cost of Rs 2.13 crore.

Jalaun News: बसानताल को जोड़ने वाली 2.75 किमी सड़क 2.13 करोड़ से बनेगी

Fri, 14 Nov 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The 2.75 km road connecting Basantal will be constructed at a cost of Rs 2.13 crore.
फोटो - 04 बसानताल को जोड़ने वाली कच्ची सड़क। संवाद
उरई। कालपी विधानसभा क्षेत्र के मंगरौल के मजरा बसानताल को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को लंबे इंतजार के बाद मंजूरी मिल गई है। शासन की ओर से 2.75 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को 2.13 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद अब पहली बार उनके गांव तक पक्की सड़क बनेगी।
विज्ञापन



बसानताल को जोड़ने वाली यह सड़क वर्षों से कच्ची ही पड़ी थी। बारिश के मौसम में हालात इतने खराब हो जाते थे कि पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता था। जगह-जगह घुटनों तक कीचड़ भर जाता था और फिसलन के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो जाते थे। किसी गर्भवती महिला या गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में ग्रामीणों को चारपाई का सहारा लेना पड़ता था। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक अपनी पीड़ा बताई लेकिन मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। बरसात से पहले ग्रामीणों ने भारी संख्या में डीएम राजेश कुमार पांडेय से मिलकर समस्या रखी थी।
विज्ञापन

डीएम ने तुरंत संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़क का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। विभाग ने प्रस्ताव भेजा और अब शासन से मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों की वर्षों की उम्मीदें पूरी होने जा रही हैं। सड़क बन जाने से बसानताल सहित आसपास के खेतों और घरों तक पहुंच आसान होगी। वहीं बच्चों का स्कूल आना-जाना सुगम होगा। आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल अस्पताल ले जाना संभव हो सकेगा। गांव के करीब एक हजार से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब लगता है कि गांव की वर्षों पुरानी समस्या सच में खत्म होने वाली है। कीचड़ और फिसलन में चलते-चलते लोग परेशान हो चुके थे। पक्की सड़क बन जाने के बाद आधी परेशानियां दूर हो जाएंगी। यह फैसला ग्रामीणों के लंबे संघर्ष का परिणाम है। - राजेश गौतम




बरसात के दिनों में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता था। बच्चों का स्कूल जाना प्रभावित होता था और बीमारों को चारपाई पर उठाकर ले जाना पड़ता था। यह सड़क हमारी जिंदगी को काफी आसान बना देगी। पूरे गांव को इसका सीधा लाभ मिलेगा। - सीताराम पाल




शासन ने सड़क को मंजूरी दे दी है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। - अनिल कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed