फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ten more patients turned Corona positive, stirred

दस और मरीज निकले कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

Wed, 17 Jun 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ten more patients turned Corona positive, stirred
झाड़ झंकार डाल कर बंद किया गया काशीराम कॉलोनी का रास्ता - फोटो : ORAI
उरई, कोंच। जिले में बुधवार को 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें चार उरई शहर, पांच कोंच तहसील और एक मरीज कालपी तहसील का है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 120 पहुंच गई है। इनमें से 68 संक्रमित, ठीक हुए 46 हैं। कोरोना से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ अलपना बरतारिया ने बताया कि सभी संक्रमितों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग कर उनकी सैंपलिंग कराई जा रही है। इसके अलावा संक्रमित पाए लोगों के मोहल्लों में सैनेटाइजेशन भी किया जा रहा है। अकेले कोंच तहसील में ही संक्रमितों की संख्या 36 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बुधवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक उरई शहर की कांशीराम कालोनी निवासी महिला जो कि रजिस्ट्रार दफ्तर में लोगों को पानी पिलाने का काम करती थी, वह भी संक्रमित पाई गई। इससे पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। इसके अलावा बीते दिनों मेडिकल कालेज का संक्रमित मिले चतुर्थ श्रेणी कर्मी के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी बुधवार को पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोंच में कांशीराम कालोनी निवासी महिला के साथ-साथ तीन पॉजिटिव भगतसिंह नगर व एक गांव पचीपुरा में पाया गया है। कालपी के नई बस्ती इलाके में पूर्व में संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आने वाला एक व्यक्ति भी बुधवार को संक्रमित पाया गया है। संक्रमितों में भगत सिंह नगर में तीन साल की बच्ची भी शामिल है। कोंच में ही एक मरीज बुधवार को संक्रमण मुक्त होकर घर लौट गया। लोगों ने कांशीराम कालोनी में झाड़-झंखाल लगाकर स्वयं रास्ता बंद कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर जांच कर रही हैं।

उधर, रजिस्ट्री दफ्तर में पानी पिलाने वाली महिला के संक्रमित निकलने के बाद रजिस्ट्रार समेत वहां काम करने वाले 27 कर्मियों के अलावा रोज आने जाने वालों के भी सैंपल लिए गए हैं। कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। साथ ही तीन दिनों के लिए दफ्तर को बंद रखने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed