फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Team selected after trials of Under 19 and 23

अंडर 19 और 23 के ट्रायल के बाद चुनी गई टीम

Fri, 13 Aug 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Team selected after trials of Under 19 and 23
उरई। जिले की अंडर 19 और अंडर 23 टीमों का गुरुवार को चयन कर लिया गया। दोनों टीमों में 15-15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह खिलाड़ी अब यूपीसीए के ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। कुल 60 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया।
विज्ञापन

पहले दौर में अंडर-19 टीम के लिए ट्रायल हुआ। चयन समिति के सदस्य डॉ राकेश द्विवेदी, बिजेंद्र सिंह, विनय सेंगर, नीरज पाठक और उदयवीर सिंह निरंजन ने खिलाड़ियों की क्षमता को परखा। बल्लेबाजों के फुटवर्क और शॉट चयन व गेंदबाजों के फॉलोथ्रो तथा लेंग्थ पर खरे उतरे खिलाड़ियों को चुना गया। इसी तरह अंडर-23 टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल में भावना का प्रमुख स्थान होता है। एपेक्स कमेटी के सदस्य श्यामबाबू ने कहा कि खिलाड़ी पूरे अनुशासन के साथ मैदान में उतरे। ट्रायल को संपन्न कराने में उत्तम कुमार,अनिल,पुष्पेंद्र चंदेल, शरद श्रीवास्तव ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 टीम
हर्षवर्धन शर्मा, रितिक यादव, अक्षय प्रताप, असित पिपरैया, मोहम्मद शफक, अमन भदौरिया, रजत कटियार, सत्यम, शिवम यादव, हरीश, कुलदीप पटेल, निखिल राठौर, सोमिल, आकाश राजपूत और कुलदीप राजपूत को स्थान मिला है।

अंडर 23 टीम
रितिक यादव, हर्षवर्धन, जयेंद्र, जयनेंद्र सिंह, रजत कटियार, अमन भदौरिया, सत्यम, निखिल राठौर, भानुप्रकाश, ऋषभ गुप्ता, अभिजीत चौहान, अंकित राज, शिवम यादव, आतिफ उल्ला कलाम, पुष्पेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed