{"_id":"60be52f98ebc3e80e87216b3","slug":"teachers-told-the-problems-to-the-finance-accounts-officer-got-assurance-orai-news-knp632779013","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने वित्त लेखाधिकारी को बताई समस्याएं, मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने वित्त लेखाधिकारी को बताई समस्याएं, मिला आश्वासन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एडेड संवर्ग का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा की अगुवाई में नवागंतुक वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अरुण राज खरे से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शिक्षकों की समस्याएं बताईं और जल्द निस्तारण कराने की मांग की। इस पर वित्त एवं लेखाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं को जल्द निस्तारित कराया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने जिले के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का समय पर वेतन भुगतान करने, लंबित एरियर का जल्द भुगतान कराने के साथ सभी पटल सहायकों को संबंधित कार्य बांटने की मांग की गई।
इस दौरान संगठन के संरक्षक जगदेव प्रसाद, जिला संगठन मंत्री धीरेंद्र त्रिपाठी व सीमा सिंह, संयुक्त महामंत्री विकास कुमार सिंह, जिला मंत्री मनीष कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष वृंदावन त्रिपाठी के अलावा योगेंद्र प्रताप सिंह, सूर्यनारायण दुबे, जगमोहन निरंजन, अमरनाथ व दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।