फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tantrik accused of rape sent to jai

Jalaun News: दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक को जेल भेजा

Wed, 07 Jun 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 07 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tantrik accused of rape sent to jai
जालौन। दलित महिला ने बीमारी के इलाज के लिए तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला ने पुलिस को बताते हुए आरोप लगाया था कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। इसी दौरान कैलिया थाना क्षेत्र के बरहल गांव निवासी तांत्रिक रामकांत तिवारी ने उसकी बीमारी तंत्र क्रिया के माध्यम से ठीक करने का आश्वासन दिया। उसके पति बाहर काम करते हैं। तीन जून की रात वह उनके घर आ गया और तंत्र क्रिया का बहाना कर उसे कुछ खिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो जातिसूचक गालियां देकर न सिर्फ मारपीट की बल्कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी थी।

मंगलवार की सुबह कोतवाल समीर सिंह को सूचना मिली कि आरोपी तांत्रिक छैपुला के पास कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तांत्रिक को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed