फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Suspension of UP 100 police on negligence

लापरवाही पर यूपी 100 के दो सिपाही निलंबित

Tue, 01 Aug 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Tue, 01 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन

उरई। एसपी ने चोरी मामले में लापरवाही बरतने पर यूपी 100 के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव में रविवार की रात अधिवक्ता के घर चोरी हुई थी। खुलासे के लिए पुलिस ने गांव के ही आधा दर्जन संदिग्धों को उठाया है। एसपी अमरेन्द्र सिंह का कहना है कि जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार देर रात असलहों से लैस बदमाश अधिवक्ता सुबोध पांडे के घर घुसे थे। लाखों का माल समेटने के बाद बदमाशों ने वकील के भाई सुरजीत को कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया थी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की थी। परिजनों के मुताबिक बदमाश करीब 20 से 25 लाख रुपये कीमत के जेवर और नगदी ले गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि जिस वक्त वह घटना की सूचना देने चौकी गए थे तभी रास्ते में उन्हें यूपी 100 के सिपाही भी मिले थे। वे उस वक्त ट्रकों से वसूली में व्यस्त थे। कप्तान ने दोनों सिपाहियों हरीशंकर और राशिद आलम को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा अधिवक्ता के घर पर आने-जाने वालों में से कुछ के मोबाइल नंबरों को भी लेकर उनकी काल डिटेल खंगाली जा रही है। अधिकारी सूत्रों के अनुसार घटना स्थल पर बदमाशों के उंगलियों के निशान मिले हैं। उन्हें संदिग्धों की उंगलियों से मिलान कराया जाएगा। पुलिस का मानना है कि वारदात में जगम्मनपुर गांव अथवा अधिवक्ता के परिवार का कोई करीबी जरूर शामिल है। उठाए गए संदिग्धों में कुछ जुआरी भी शामिल हैं। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार का कहना है कि बदमाशों के कुछ सुराग मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed