फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Suspended senior assistant missing, work stalled due to non-handover of charge

Jalaun News: निलंबित वरिष्ठ सहायक लापता, चार्ज न सौंपने से कामकाज ठप

Tue, 31 Mar 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Suspended senior assistant missing, work stalled due to non-handover of charge
उरई। भूमि संरक्षण विभाग में वित्तीय अनियमितता के गंभीर मामले में निलंबित वरिष्ठ सहायक श्याम ने अब तक कार्यालय का कार्यभार नहीं सौंपा है। इससे विभागीय कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थिति को देखते हुए विभाग ने अब तीन सदस्यीय समिति गठित कर कार्यभार हस्तांतरण प्रक्रिया सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



भूमि संरक्षण अधिकारी (राष्ट्रीय जलागम) अभिषेक चंद्रा ने इस संबंध में जानकारी दी। उनके अनुसार, उप कृषि निदेशक जालौन के 26 फरवरी के आदेश के तहत वरिष्ठ सहायक श्याम पर आरोप हैं। उन पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों में कथित फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। यह आरोप सरकारी धन के दुरुपयोग से संबंधित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 16 फरवरी को एक चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। जांच के दौरान यादृच्छिक परीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि चिकित्सा देयकों में कूटरचित तरीके से लाभार्थियों के खातों में बदलाव किया गया था। इस बदलाव से लाखों रुपये की हेराफेरी की गई। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया श्याम को दोषी माना गया।
विज्ञापन






प्रकरण को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के तहत वित्तीय गबन की श्रेणी में रखा गया। इसके बाद 25 फरवरी को कार्रवाई की संस्तुति की गई। इस आधार पर 26 फरवरी को श्याम को निलंबित कर डीपीएपी उरई से संबद्ध किया गया। निलंबन के बाद से श्याम का कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने विभाग को कोई सूचना भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






श्याम के पास भंडार एवं स्थापना अनुभाग का कार्यभार भी लंबित है, जिससे विभागीय कार्य बाधित हो रहे हैं। अब विभाग ने सहायक लेखाधिकारी गजेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इसमें प्रधान सहायक रविंद्र वर्मा और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक दीपक यादव सदस्य होंगे। यह समिति बुधवार को सुबह 10 बजे कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कराएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed