{"_id":"6a0b62b8fe3003984100264b","slug":"supreme-court-cases-will-be-settled-in-the-special-lok-adalat-orai-news-c-224-1-ori1005-144390-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विशेष लोक अदालत में सुप्रीम कोर्ट के मामलों का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विशेष लोक अदालत में सुप्रीम कोर्ट के मामलों का होगा निस्तारण
विज्ञापन
उरई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाभंवी प्रथम ने बताया कि आगामी 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि समाधान समारोह-2026 के तहत पक्षकारों के बीच सुलह और आपसी सहमति से मामलों के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मध्यस्थता केंद्रों में पूर्व सुलह बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
विशेष लोक अदालत में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। सचिव ने अधिवक्ताओं और वादकारियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में भाग लेने की अपील की है। (संवाद)