{"_id":"6421e936748b87f16d0b5da4","slug":"superking-ajitmal-won-the-volleyball-tournament-orai-news-c-12-1-147141-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सुपरकिंग अजीतमल ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सुपरकिंग अजीतमल ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट
Tue, 28 Mar 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
कुठौंद (उरई)। कस्बा कुठौंद के भोला नगर में चल रही डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की 14 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला सुपरकिंग अजीतमल और सुपर जायंट्स औरैया के बीच खेला गया। इसमें सुपरकिंग अजीतमल ने जीत हासिल की।
सोमवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कांटे का रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। फाइनल मुकाबले में सुपरकिंग अजीतमल की टीम ने सुपर जायंट्स औरैया को 25-23 और 25-20 से हराकर खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अजीतमल टीम के आसिफ यादव ने दर्शकों की तालियां बटोरीं।
फाइनल से पहले खेले गए सेमीफाइनल का पहला मुकाबला औरैया की सुपर जांयट्स और दौलतपुर इंडियंस के बीच खेला गया। इसमें औरैया की टीम विजयी रही। दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला प्रतापपुरा और सुपरकिंग अजीतमल के बीच खेला गया, जिसमें सुपरकिंग अजीतमल की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
समापन समारोह में आए मुख्य अतिथि श्याम यादव और आशीष चतुर्वेदी ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को 11,000 और उपविजेता टीम को 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम आयोजक गोपाल, किशन, संदीप, राजन आदि मौजूद रहे।