{"_id":"66392a0bbabdef5b9d03d6c5","slug":"summer-special-arrived-late-by-more-than-26-hours-passengers-in-distress-orai-news-c-224-1-ka11004-114385-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 26 घंटे से ज्यादा देरी से आई समर स्पेशल, यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 26 घंटे से ज्यादा देरी से आई समर स्पेशल, यात्री बेहाल
Tue, 07 May 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 07 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। महाराष्ट्र से आने वाली यात्री ट्रेनें झांसी कानपुर रेलखंड पर चौबीस घंटे से ज्यादा देरी से आ रही है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतें हो रही है। वहीं भीषण गर्मी में प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान हो रहे हैं।
सोमवार को गोरखपुर से पुणे समर स्पेशल नंबर 01432 सुबह 8:38 के स्थान पर दूसरे दिन 10:56 बजे 26 घंटा 18 मिनट देरी से पहुंची। मुंबई से गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन नंबर 05326 12 घंटा, सीतापुर से मुंबई ट्रेन नंबर 12108 11 घंटा 13 मिनट, गोरखपुर से मुंबई 05325 समर स्पेशल 10 घंटा, गोरखपुर से मुंबई समर स्पेशल 6 घंटा 51 मिनट, बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल 11124 तीन घंटा, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस 2 घंटा 49 मिनट, ट्रेन नंबर 12534 मुंबई से लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस पांच घंटा 10 मिनट देरी से पहुंची। मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनें देरी से आई पुष्पक एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे मुंबई से लखनऊ के यात्रियों ने बताया कि भोपाल के पास ओएचई लाइन टूटने से ट्रेन कई घंटे खड़ी रही।
पुष्पक एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम, रोकी गई ट्रेन
फोटो-42-पुष्पक एक्सप्रेस में आई खराबी देखते कर्मचारी। संवाद
उरई। पुष्पक एक्सप्रेस सोमवार को सुबह अपने निर्धारित समय से 5 घंटा से अधिक देरी से 8:10 बजे पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद जैसे ही ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल ने सिग्नल दिया। जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी तभी ब्रेक शू से आवाज आने लगी। इस पर गार्ड ने वॉकीटॉकी से चालक को जानकारी देकर तत्काल ट्रेन रुकवाई। सूचना पर पहुंची सीएंडडब्ल्यू की टीम ने दस मिनट की मशक्कत के बाद ट्रेन में आई खराबी को दूर किया। ट्रेन को 8.20 बजे गंतव्य की ओर रवाना किया। लेकिन पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाने के कारण ट्रेन के साथ ही सीएंडडब्लू स्टाफ भी कानपुर तक ट्रेन के साथ गया। डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल ने बताया कि कंट्रोल और गार्ड की सूचना पर ट्रेन में आई खराबी को दूर किया गया। स्टाफ को कानपुर तक साथ भेजा गया ताकि रास्ते में कोई दिक्कत होने पर खराबी दूर की जा सके।