{"_id":"67f80e86839722551200d863","slug":"suicide-hanging-newlymarried-orai-news-c-224-1-ori1001-127903-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नवविवाहिता ने फंदा लगा कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नवविवाहिता ने फंदा लगा कर दे दी जान
Fri, 11 Apr 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा। घरेलू कलह के चलते नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी शादी एक वर्ष पहले हुई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मायके पक्ष को जानकारी दी।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर वार्ड नंबर पांच निवासी राहुल वाल्मीकि की पत्नी राखी (22) गुरुवार को घर पर अकेली थी। सास किसी काम के चलते पड़ोस में गई थीं। तभी उसने कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब सास घर पहुंची तो फंदे पर शव लटका देख चीख पड़ी। शोर सुनकर दौड़े लोगों ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। घर में किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने उसके परिजनों को बांदा में जानकारी दे दी है। थाना प्रभारी संजीव कटियार ने बताया कि मृतक महिला के मायके पक्ष के आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।