फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   subas chandrar bose jayanti

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा

Sun, 24 Jan 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
subas chandrar bose jayanti
-कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते एक्टू के कार्यकर्ता। - फोटो : ORAI
उरई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिलेभर में मनाई गईं। मार्च निकाला गया तो कहीं गोष्ठी हुई। आरपीएफ थाने में शपथ ली गई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन के बैनर तले संगठन कार्यालय से एक मार्च निकाला गया। मार्च सुभाष चंद्र बोस पार्क पहुंचा। यहां सुभाष बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। इस दौरान सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली गई। इस दौरान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामसिंह चौधरी, हरीशंकर, लखनलाल, प्रताप, रामप्रकाश, मुकेश मौर्या, सुशील कुशवाहा, रामेश्वर, गुलशन, दशरथ, गौरीशंकर आदि ने विचार रखे। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। इसमें कल्पना, पुष्पा, रामकली, फूलवती, गंराराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पेंशनर विश्राम कक्ष में सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। इसमें शिवराम तिवारी, एमएल वर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, विनोद खरे, राजेंद्र त्रिपाठी, आरपी गुप्ता, लाल सिंह चौहान, अमृत सिंह, आदित्य सक्सेना आदि रहे। इसी तरह आरपीएफ थाने में रामऔतार, किशनलाल, जसवंत, रामप्रताप की मौजदूगी में सुभाष जयंती मनाई गई। साथ ही शपथ ली गई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भी सुभाष चंद्र जयंती के दौरान समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, अखिलेश दुबे, सीताराम, कामताप्रसाद, संतोष राय, मनोज गुप्ता, शोभित गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापुरुषों ने संघर्ष करना सिखाया
उरई। सामाजिक न्याय एवं किसान मंच की ओर से ग्राम शहजादपुरा में सुभाषचंद्र बोस जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सुरेश निरंजन भैयाजी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल जैसे महापुरुषों ने हमें संघर्ष करना सिखाया। मुख्य वक्ता लालसिंह चौहान ने कहा कि किसानों की लड़ाई में हम साथ है। अध्यक्षता शिवराम तिवारी ने की और संचालन नंदराम पाल ने किया। इस दौरान अमर सिंह, अंजनी गुप्ता, संतोष राजपूत, मुलायम सिंह, राजकिशोर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
माधौगढ़। महाराणा प्रताप हाईस्कूल चितौरा में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। महाराणा प्रताप सेना के तहसील अध्यक्ष समरजीत सिंह ने कहा कि ऐसे महापुरूषो के बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। इस दौरान अमर सिंह, कौशलेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजकुमार प्रजापति, बंटू गुर्जर, प्रमोद राजावत, दीपक, विजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे। (संवाद)

एट/ सिरसाकलार। बिलाया उप डाकघर में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाईगई। कस्बे में राम लखन महाविद्यालय एवं टोल प्लाजा मां शारदा वल्र्ड अकादमी स्कूल, दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल, मां शारदा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आदि में जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई वही उप डाकघर मास्टर प्रेम किशोर ने नेताजी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। राशिद सिद्दीकी, डॉ मुस्तकीम खान, टोल मैनेजर केके शुक्ला, राजेंद्र अग्रवाल, जहार यादव, राखी गुप्ता, रवि दुबेदी, सुरेंद्र सिंह, दीपक, शैलेंद्र नाथ ने विचार रखेे। सिरसा प्रतिनिधि के मुताबिक पोस्ट आफिस में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूम धाम से मनाई गई। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा, विजय कुमार शुक्ला, पोस्ट मास्टर अरविंद द्विवेदी, कृष्ण स्वरूप शिवहरे, शशिकांत मिश्रा आदि ने विचार रखे।

एट में नेताजी के चित्र पर माल्यापर्ण करते लोग

एट में नेताजी के चित्र पर माल्यापर्ण करते लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed