फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Strict like the red zone, the officer is also ready

रेड जोन सी सख्ती, अफसर भी रहे मुस्तैद

Mon, 27 Apr 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Strict like the red zone, the officer is also ready
एट सड़क पर घूम रहे लोगों से उठा बैठक कराते पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
उरई। जिले में पहला कोराना पॉजीटिव मरीज मिलने पर जिला प्रशासन शहर में रेडजोन जैसी सख्ती बढ़ा दी है। जिस कारण रविवार सुबह से ही सब्जी, किराना, दूध, मेडिकल स्टोर, आदि की दुकानें पूरी तरह से बंद रही। अस्पताल और मेडिकल कालेज में भी सन्नाटा सा पसरा रहा। शहर के सभी चौराहों यहां तक कि कई गलियों में भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। डीएम व एएसपी, एडीएम व भारी पुलिस फोर्स के साथ चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाते नजर आए।
विज्ञापन

बता दें की शनिवार की रात जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके चलते शनिवार की रात ही डीएम मन्नान अख्तर व एएसपी अवधेश कुमार ने अधिकारियों के साथ देर रात बैठक कर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए। रविवार की सुबह से ही पूरे शहर को सभी ओर से सील कर दिया गया। वहीं सब्जी, किराना, मेडिकल स्टोर, समेत कई निजी अस्पातलों, जहां मरीजों की संख्या न के बराबर थी, को भी बंद करवा दिया।
विज्ञापन

वहीं लोगों के घरों से निकलने पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई। शहर के सभी चौराहों पर बैरिकेडिंग कराकर भारी संख्या पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डीएम व एएसपी ने सभी चौराहों व तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए सड़कों पर कोई भी बेवजह घूमता न दिखाई दे। अचानक प्रशासन की इस सख्ती को देखते हुए लोगों हड़कंप मचा रहा। वहीं शहर को एक तरह से रेड जोन में तब्दील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन, दवा और पेट्रोल के लिए भी रहे परेशान
सख्ती के चलते रविवार को लोग राशन सामग्री, दवाओं और पेट्रोल, दूध आदि जरुरत की चीजों के लिए खासे परेशान नजर आए। वहीं प्रशासन की सख्ती का असर शहर के गली मोहल्लों में भी देखने को मिला। इसी तरह गरीब बेसहारा सड़कों पर रहने वाले लोगों को भी राहत सामग्री व खाने के पैकेट भी नहीं कोई देता नजर आया।
जब डीएम ने कोतवाली के दरोगा को भी फटकारा
सुबह के वक्त शहीद भगत सिंह चौराहे पर डीएम, एडीएम प्रमिल कुमार, एएसपी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी निजी कार पर सवार माधौगढ़ थाने के एक दरोगा भी अफसरों के सामने पहुंच गए। पूछने पर बताया कि जरूरी सामान लेने निकले हैं, इस पर डीएम ने सभी के सामने दरोगा को फटकार कर वापस कर दिया।

बाइक सवारों पर बरसाए डंडे, बनाया मुर्गा
शहर में वे वजह घूम रहे लोगों पर भी पुलिस व अधिकारियों ने सख्ती दिखाई और लोगों से पूछताछ कर वे वजह निकले लोगों को चौराहे पर ही उठक बैठक कराई और हिदायत दी कि घर में रहकर भी नियमों को पालन करें। प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। वहीं शहर में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।

शहीद भगत सिंह चौराहे पर बैरिकेडिंग के लिए अधीनस्थों को निर्देश देते डीएम

शहीद भगत सिंह चौराहे पर बैरिकेडिंग के लिए अधीनस्थों को निर्देश देते डीएम- फोटो : ORAI

आटा चमारी टोल प्लाजा पर निरीक्षण करते डीएम

आटा चमारी टोल प्लाजा पर निरीक्षण करते डीएम- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed