फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stray animals are eating crops

आवारा जानवर चट कर रहे फसल

Sun, 03 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 03 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Stray animals are eating crops
प्राकृतिक आपदा से टूट चुके किसानों की फसल पर अब अन्ना जानवर कहर बनकर टूट
विज्ञापन
रहे हैं। किसान रात भर जागकर फसल रखाने को मजबूर हैं। जरा सी चूक पर ये जानवर इनकी फसल चट कर जाते हैं। परेशान किसानों ने डीएम से समस्या का समाधान करते हुए फसल बचाने की गुहार लगाई है।

पांच साल से प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे बुंदेलखंड के किसानों के  लिए एक और मुसीबत आ गई है। इन दिनों पूरे जिले में अन्ना पशुओं के कारण किसानों को रात भर जाग कर अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। जो किसान एक रात ही खेत पर नहीं जाता सुबह उसकी पूरी फसल ही साफ हो जाती है। बोहदपुरा के किसान उमाशंकर सिंह, गरीबे यादव , राजू राजा

आदि ने बताया कि गांव के पास जंगल होने से आसपास के गांवों के किसान रात में अपने पशुओं को छोड़ जाते है। य रात में फसल चट कर जाते है। अन्ना पशु करीब 500 हैं। कुकरगांव के किसान काजू दुबे ने बताया कि पूरा क्षेत्र अन्ना पशुओं के

आतंक से परेशान है। डकोर के मुहम्मदाबाद से लेकर कई गांवों में यही समस्या है। वहीं आटा के चमारी गांव से लेकर आसपास के गांवों में भी कई एकड़ फसल पशु उजाड़ चुके हैं। किसानों ने डीएम रामगणेश से मांग की है कि समस्या का निदान कर राहत दिलाएं। उधर डीएम ने बताया कि वैकल्पिक गौशाला बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे किसानों की फसल बच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed