फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stork bird collides with Sant Kabirnagar Express, train stops with loud noise

Jalaun News: संत कबीरनगर एक्सप्रेस से टकराया सारस पक्षी, तेज आवाज के साथ ट्रेन रुकी

Mon, 04 Dec 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Stork bird collides with Sant Kabirnagar Express, train stops with loud noise
उरई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) की पेंटो में रविवार की सुबह सारस पक्षी फंस गया।
विज्ञापन

इससे पेंटो क्षतिग्रस्त हो गया और तेज रफ्तार जा रही ट्रेन झटके के साथ रुक गई। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। ट्रेन रुकते ही यात्री ट्रेन से बाहर आकर देखने लगे। पता चला कि पेंटो में पक्षी फंसने से ट्रेन रोकी गई है। पक्षी फंसने के कारण झांसी-कानपुर रेलमार्ग का अप और डाउन ट्रैक की ओएचई लाइन ठप हो गई और ट्रेनों का संचालन रुक गया।
रविवार की सुबह उरई रेलवे स्टेशन से जैसे ही संत कबीरनगर एक्सप्रेस रवाना होकर झांसी की ओर जा रही थी, भुआ स्टेशन के पहले कालपी रेलवे क्रॉसिंग नंबर 176 के पास ट्रेन के पेंटो में सारस पक्षी टकरा गया और तेज आवाज के साथ ट्रेन झटके के साथ खड़ी हो गई। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। ट्रेन रूकते ही कई यात्री कूदकर बाहर निकल आए और एक दूसरे से अचानक ट्रेन रुकने का कारण पूछने लगे। पता चला कि पेंटो में पक्षी फंसने से ट्रेन खड़ी हो गई है। पेंटो में आई खराबी की सूचना ट्रेन चालक ने कंट्रोलरूम झांसी और भुआ रेलवे स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस राजीव निरंजन को दी।
विज्ञापन

राजीव निरंजन ने उरई स्टेशन पर आरपीएफ और टीआरडी विभाग को अवगत कराया। टीआरडी सीनियर सेक्शन इंजीनियर बीके पाल उरई स्टेशन से ओएचई सुधारने वाला स्पेशल यान (टावर वैगन) लेकर मौके पर पहुंचे। इसी बीच उरई स्टेशन पर मालगाड़ी का इंजन काटकर भुआ भेजा गया। लेकिन तब तक संत कबीरनगर एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी को कर्मचारियों ने ठीक कर दिया तो इंजन वापस उरई की ओर कर दिया गया। इसके चलते ट्रेन सुबह 9.06 बजे से 10 बजकर 11 मिनट तक खड़ी रही। पक्षी टकराने से कारण अप और डाउन लाइन भी बाधित हो गई। इसके चलते मुंबई से लखनऊ जाने वाली एसी स्पेशल ट्रेन नंबर 22121 उरई स्टेशन के पास खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस पीके निरंजन ने बताया कि ट्रेन में आई खराबी दूर होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। एसी स्पेशल उरई स्टेशन पर अतिरिक्त खड़ी रही।

बस्ती से मुंबई जा रहे यात्री अजय कुमार ने बताया कि उसका ट्रेन के कोच एस 2 में रिजर्वेशन था। वह परिवार के साथ मुंबई जा रहे हैं। ट्रेन आवाज के साथ झटके में रुकी। कोच में सवार यात्री घबरा गए। बाहर आकर देखा तो ट्रेन में खराबी आ गई। एक घंटे से ज्यादा ट्रेन खड़ी रही।

पुखरायां निवासी शेख मुहम्मद ने बताया कि वह भोपाल जा रहे थे। रेल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं। पेंटो में पक्षी फंसने के कारण ट्रेन अचानक झटके के साथ रुकी थी। उन्होंने घटना का पता लगने पर ट्रेन में सवार यात्रियों को समझाया।



उरई। घटना के कारण कपासी गांव के पास बनी रेलवे क्रॉसिंग बंद रही। इसके चलते कपासी, इमिलिया, खरुसा, शहपुरा व वर्द आदि आधा दर्जन गांवों के जाने वाले राहगीर परेशान रहे। जब ट्रेन में आई खराबी दूर हुई तब रेलवे क्रॉसिंग खुली तब सड़क यातायात सुचारु हुआ। (संवाद)




उरई। झांसी कानपुर मार्ग की दो ट्रेनों के निरस्त होने और आठ ट्रेनों के रूट डायवर्ट होने के कारण इस मार्ग के यात्री परेशान हैं। जो ट्रेनें इस मार्ग से गुजर रही हैं, उनमें अत्याधिक भीड़ हो रही है। इंटरसिटी, मेमू, साबरमती, पुष्पक जैसी ट्रेनों में बेशुमार यात्री सफर कर रहे हैं। हालत यह हो रही है कि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं हो रही है। रविवार की मेमू में अत्याधिक भीड़ के कारण कई यात्री ट्रेन में ही नहीं चढ़ पाए और उनकी ट्रेन छूट गई। कुठौंद ब्लॉक के पंडितपुर निवासी अंकित पाल पत्नी सुदामा और बच्चों के साथ झांसी मेमू से जाना चाह रहे थे। झांसी से उनकी विजयवाड़ा जाने वाली ट्रेन थी। ट्रेन में अत्याधिक भीड़ होने के कारण वह ट्रेन में ही नहीं चढ़ पाए। उनका कहना है कि ट्रेन के मुकाबले बस का किराया तिगुना है। अब दूसरी ट्रेन पकड़ने के लिए चार घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed